फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पत्नी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए कल्याण सिंह

विज्ञापन
डीडीहाट सीएचसी में तेंदुए के हमले में घायल का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। विकास खंड के सुंदर कूटा, जमतड़ी गांव में पति ने अपनी जान पर खेलकर तेंदुए के हमले से पत्नी की जान बचाई। हालांकि घटना में पत्नी के हाथ और शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुंदरकोट कूटा निवासी कल्याण सिंह अपनी पत्नी रमुली देवी (60) के साथ शनिवार दोपहर को घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने रमुली देवी पर हमला कर दिया। पति कल्याण सिंह ने लाठी से तेंदुए पर हमला बोला। तेंदुआ रमुली देवी को छोड़कर भाग गया और उसकी जान बच गई। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


फोटो-22 पीटीएच 19 पी-डीडीहाट सीएचसी में तेंदुए के हमले में घायल का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें