फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: असुरचूला मंदिर तक 95.90 लाख से बनेगा ट्रैकिंग रूट

Sun, 23 Mar 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के असुरचूला मंदिर तक नया ट्रैकिंग रूट बनाया जाएगा। इससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस ट्रैकिंग रूट के लिए 95.90 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि शासन ने जिले के विकास के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि धारचूला में भैंसकोट कालासैम मंदिर का 74.99 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। बर्नियागांव से जीआईसी नमजला तक पहुंच मार्ग और पुलिया निर्माण के लिए 42.50 लाख की मंजूरी मिली है।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के नजदीक मड़ से असुरचूला मंदिर तक 95.90 लाख रुपये से नए ट्रैकिंग रूट का निर्माण किया जाएगा। इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी। वहीं सांवलीसेना से हंशेश्वर श्मशान घाट तक शवयात्रा मार्ग के लिए 74.97 लाख और बारमों से खंडेनाथ मंदिर तक सीसी मार्ग के लिए 88.46 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि सीएम के गांव हड़खोला के धारमा तोक में अतिथि गृह से हरिचंद मंदिर तक 400 मीटर पैदल रास्ते और इसमें इंटर लॉकिंग टाइल के लिए 15.05 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें