फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, हिंजामं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो से सड़क में चलने की समयसीमा पूरी कर चुकी बसों को नहीं हटाने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन शुरू करने की धमकी दी।
विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री ललित पंत और हिंजामं जिलाध्यक्ष सोनम पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपाइयों ने कहा कि खटारा हो चुकी बसों का संचालन कर लोगों की जान संकट में डाला जा रहा है। लंबे समय से रोडवेज की व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की जा रही है, लेकिन परिवहन निगम और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिस कारण ध्याड़ी जैसे हादसे हो रहे हैं।

कहा कि 15 दिन के भीतर सीमा से अधिक चल चुकी बसों को सड़कों से नहीं हटाया गया तो परिवहन निगम, प्रशासन के साथ ही सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में गोलू पाठक, गणेश भंडारी, मनोज सामंत, राजेंद्र वर्मा, हरीश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें