फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से काली नदी ने किया भारत की ओर रुख, 33परिवारों की रात की नींद काफूर

विज्ञापन
नेपाल के जूलाघाट में शिव मंदिर के पास हुआ भूस्खलन। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के जूलाघाट की ओर हो रहे भूस्खलन से झूलाघाट के लोग डरे हुए हैं। भूस्खलन से भारी मात्रा में गिर रहे मलबे से काली नदी बहाव भारत की ओर हो गया है। इससे नदी किनारे रहने वाले 33 परिवारों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

झूलाघाट से लगे नेपाल के जूलाघाट कस्बे में शिव मंदिर के पास भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। रोज रुक रुक गिर रहे मलबे से नदी का बहाव भारत की ओर हो गया है। इससे नदी के किनारे रह रहे लोगों को खतरा पैदा हो गया है। इस तरह रोज भारी मात्रा में मलबा नदी में गिरता रहा तो नदी पूरी तरह भारत की ओर बहने लगेगी। इससे भू-कटाव का खतरा भी बढ़ जाएगा। झूलाघाट में नदी के किनारे रहने वाले 33 परिवारों में डर का माहौल है। यह परिवार रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे तटबंध बनाने की मांग की है।(संवाद)
कोट........
वर्तमान में मामले की जानकारी नहीं है। भू-वैज्ञानिक, सिंचाई विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम को मौके मुआयने के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद जो भी जरूरी कार्य हैं, कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन गोस्वमी, एसडीएम सदर, पिथौरागढ़
फोटो विवरण- 23पीटीएच01 पी- नेपाल के जूलाघाट में शिव मंदिर के पास होता भू-स्खलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें