अस्कोट में चार दिनी मल्लिकार्जुन महोत्सव शुरुहो गया है। उद्घाटन अवसर पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जौलजीबी के महाकाली और गोरी के संगम से जल लाकर मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में चढ़ाया।
चिल्ड्रन पैराडाईज, केबीएस पाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्राईमरी पाठशाला, ब्राइट बिग्निंग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख प्रशांत भंडारी ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने की। आयोजन समिति के संरक्षक रजवार भानुराज पाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश पाल, कोषाध्यक्ष वीरजंग पाल, विक्रम पाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, कृष्ण बहादुर पाल, तेज सिंह बिष्ट, गणेश कुंवर, मनोज लुंठी, रवींद्र पाल आदि लोग मौजूद थे। संचालन गोविंद भंडारी ने किया।