फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मलबा आने से छह घंटे बंद रहा कैलाश यात्रा मार्ग

Fri, 07 Aug 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 07 पीटीएच 14 पी- कैलाश यात्रा मार्ग के एलागाड़ में आया मलबा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला । कैलाश यात्रा मार्ग धारचूला-तवाघाट मलबा आने से छह घंटे तक बंद रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत कर 11 बजे मलबा हटाया। इसके बाद सड़क पर यातायात शुरू हो सका। सोबला-ढाकर सड़क पर आवाजाही शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत मिली है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कैलाश यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहा है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे कूलागाड़, एलागाड़ और जीरो प्वाइंट में भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। बीआरओ की जेसीबी ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया। गुंजी में शनिवार से दो दिन तक विजयोत्सव होना है। इसके चलते धारचूला एवं अन्य जगहों से काफी लोग गुंजी पहुंच रहे हैं। सड़क बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर बीआरओ ने सोबला-ढाकर सड़क पर यातायात शुरू कर दिया है। सेला के पास सड़क बाधित होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इधर जिला मुख्यालय में सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को बारिश से निजात मिली है। सीमांत में हो रही बारिश के चलते मलबा आने से 16 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बंद हैं। इनमें से कई सड़कें लंबे समय से बाधित चलने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में धारचूला में सर्वाधिक 21.2, गणाईगंगोली में 20, देवलथल में 18, पिथौरागढ़ में 17.7, बंगापानी में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर 889 बढ़कर 889.10 मीटर पर बह रही है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। अन्य नदियों का जल स्तर अभी कम है।

16 ग्रामीण सड़कों पर भी ठप है आवाजाही
सीमांत जिले में मलबा और बोल्डर गिरने से 16 ग्रामीण सड़कों पर भी आवाजाही ठप है। इन सड़कों के बंद होने से 82 से अधिक गांवों के ग्रामीण पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बीमार और गर्भवतियां भी पैदल सफर कर इलाज और जांच के लिए अस्पताल पहुंच रही हैं।
-
ये ग्रामीण सड़कें हैं बंद
ड्योड़ा-बारमौ, सोबला-उमचिया, होकरा-नामिक, एलागाड़-जुम्मा, पौड़ी-घटकुना, मसूरीकांडा-होकरा, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, मदकोट-दारमा, डीडीहाट-आदिचौरा, सोसा-सिर्दांग, छेड़ा-आगर, पांगला-जयकोट, बगीचा-सिनियाखोला, बमडोली-बर्नागांव, सेराघाट-दानीबगड़, डीडीहाट-हुनेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें