फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा : आठवें दल को हरी झंडी

Sun, 02 Aug 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
02tnp03pटनकपुर के टीआरसी परिसर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल के 49 सदस्यों को टीआरसी से धारचूला के लिए रवाना किया गया। दल को सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल शिवमय बना रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आरंभ हुई टनकपुर होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे वर्ष की यात्रा में अब तक सात दल आगे बढ़ चुके हैं। शनिवार की शाम को आठवां दल टीआरसी पहुंचा था, दल का उत्तराखंड की संस्कृति तिलक और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। देर शाम तक कुमाऊंनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची।
रविवार की सुबह दल लायजनिंग अधिकारी कुमार आशीष और उमा माहेश्वर राव के साथ अगले पढ़ाव के लिए रवाना हुआ। टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि अब नौवां दल पांच अगस्त को टनकपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें