फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पर्यटक आवास गृह में स्वागत

Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के नौवें दल के यात्रियों का केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने का अनुरोध किया। उन्होंने यात्रियों को कालापानी व गुंजी में रोपण के लिए पौधे दिए। दल के संपर्क अधिकारी राजेंद्र राठौर व पंकज उपाध्याय ने गुरुरानी के पर्यावरण बचाओ अभियान की सराहना की। दल में 36 पुरुष, 12 महिलाओं समेत 48 यात्री शामिल हैं। यात्री दोपहर के भोजन के बाद धारचूला रवाना हुए। यहां कोऑर्डिनेटर भगवान सिंह रावत, प्रबंधक उमेश पांडे, सुरेश कुमार, हरीश कुमार, गौरव पांडे, नरेंद्र थापा, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आठवें दल के एक यात्री अनफिट
कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल के 49 यात्रियों का बुधवार को गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने मेडिकल जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी राजेश कुमार (57) कैलाश यात्रा के लिए अनफिट पाए गए। यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर नाभीढांग में हैं। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि आठवें दल के यात्री शुक्रवार की सुबह लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे। छठे दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा पूरी कर गुंजी वापस आएंगे। नौवें दल के यात्री आज धारचूला से गुंजी को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें