फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाभीढांग पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल

विज्ञापन
कालापानी मंदिर में पहुंचा कैलाश यात्रियों का पहला दल। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल मंगलवार को नाभीढांग पहुंच गया। इससे पहले दल के सदस्यों ने आदि कैलाश पहुंचकर भगवान शिव के प्राचीन निवास स्थल के दर्शन किए।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल में शामिल 45 श्रद्धालुओं में 31 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह आदि कैलाश के दर्शन किए। यात्री सुबह 5:30 बजे गुंजी से ज्योलिंगकांग रवाना हुए और 9:55 बजे वापस गुंजी पहुंचे। गुंजी में नाश्ता कर 45 यात्रियों ने नाभीढांग के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जांच में सभी 45 यात्रियों को स्वास्थ्य टीम ने फिट पाया। नाभीढांग जाते समय यात्रियों ने कालापानी मंदिर के दर्शन किए और दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर नाभीढांग पहुंच गए। कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाला यह पहला दल है जिसने आदि कैलाश यात्रा की है। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 48 सदस्यीय दूसरा दल बुधवार को पिथौरागढ़ होते हुए धारचूला पहुंचेगा। सभी यात्रियों का पारंपरिक तरीके से टीआरसी में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें