फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर पैदल मार्ग सिर्खा से आगे ध्वस्त

Sat, 16 Jul 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
तवाघाट-सोबला मार्ग पर उफना खेत नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग सिर्खा पड़ाव से आगे कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया है। रविवार को इसी रास्ते से 9वें दल के यात्रियों को बूंदी पड़ाव के लिए रवाना होना पड़ेगा। उधर, छोटा कैलास यात्रा मार्ग पर बहे चार पैदल पुलों की मरम्मत का काम चल रहा है। मुनस्यारी तहसील के गोरीपार जाने के लिए बसंतकोट में बना पैदल पुल बहने के बाद फिलहाल वहां पर ट्राली लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग सिर्खा से आगे कई जगह टूट गया है। इलाके में नाले उफान पर हैं। रविवार को इसी रास्ते से यात्रियों के 9वें दल को जाना है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने तहसील प्रशासन और लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि जहां पर नाले उफान पर हैं, वहां यात्रियों के जाने के लिए अस्थायी तौर पर लकड़ी और तख्ते डाल दिए जाएं। पुलिस और आईटीबीपी से खतरनाक स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए कहा गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि रालम से पातो जाने वाला पैदल पुल बहने के बाद पैदा हो रही समस्या को देखते हुए तत्काल अस्थायी व्यवस्था के लिए कहा गया है। कैलास मानसरोवर यात्रा ठीक मानसून सीजन में शुरू होती है। रास्ते बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


छोटा कैलास यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत
कैलास मानसरोवर, छोटा कैलास यात्रा मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। छोटा कैलास यात्रा से लौट रहे आठवें दल के 28 यात्रियों को रास्ते में पुल बहने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धारचूला के खेत नामक स्थान पर नाला उफान में आने से आवागमन बाधित हो गया है। छोटा कैलास यात्रियों को सकुशल निकालने में आईटीबीपी के जवानों के साथ ही स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। कुटी से सेटेलाइट फोन से समाजसेवी कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया कि सभी छोटा कैलास यात्री सकुशल हैं। अस्थायी लकड़ी के पुल बहने से लोगों के सामने आवागमन की दिक्कत पैदा हो गई है। नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। आईटीबीपी के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से यात्री बाधाओं को पार कर रहे हैं। बताया कि यात्रियों को रस्सियों के सहारे से और नदी में लकड़ी की बल्लियां डालकर रास्ता पार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें