पिथौरागढ़ के मर्सोली भाट में आयोजित एनसीसी के वार्षिक शिविर में मौजूद एनसीसी कैडेट्स। संवाद
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय मरसोली भाट पिथौरागढ़ में उत्तराखंड 80 वाहिनी एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में नैनीताल, रुड़की और देहरादून के 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी ने किया।
शिविर में एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, स्वास्थ्य,योग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा। चैंपियनशिप के दौरान ग्रुप कमांडर कमोडोर बीआर सिंह भी मौजूद रहेंगे। शिविर में एडम अफसर ले. कर्नल डीएस ऐरी, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ विकास गुरुंग, सूबेदार विक्रम सिंह, नायब सूबेदार हरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, बलबीर सिंह, हुकुम सिंह, विक्रम सिंह, प्रमोद पडियार, लोकेंद्र, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद