फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जोहार सांस्कृतिक संगठन ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

Mon, 06 Nov 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वा​र्षिकोत्सव के दौरान मौजूद जोहारी समाज की महिलाएं और पुरुष। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जोहार सांस्कृतिक संगठन की ओर से पुलिस लाइन स्थित गौरी हाॅल में परंपरागत परिधानों के साथ सजधज कर धूमधाम से मनाया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। लक्ष्मण सिंह पांगती ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता के समय में जोहार की विलुप्त हो रही सभ्यता, संस्कृति, बोली-भाषा, रहन-सहन, खानपान को पुर्नजीवित ॉ करने और आने वाली पीड़ी को इसके बारे में जानकारी देने के लिए किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को इस वर्ष स्व. डाॅ. बृजमोहन सिंह टोलिया पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हे बच्चाें से 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोहार सांस्कृतिक समिति मुनस्यारी के अध्यक्ष श्रीराम सिहं धर्मशक्तू, विशिष्ट अतिथि लाल सिंह बोनाल, रंजीत सिंह धर्मशक्तू, हयात सिंह टोलिया, केदार सिंह लस्पाल, कुंदन सिंह टोलिया, लक्ष्मण सिंह मपवाल, डाॅ. देवराज सिंह पांगती आदि ने सहयोग किया। यहां अध्यक्ष भूपाल सिंह बर्फाल, गजेंद्र सिंह मपवाल, गणेश सिंह मर्तोलिया, सुंदर सिंह मर्तोलिया, कैलाश सिंह टोलिया,राम सिंह टोलिया, त्रिलोक सिंह टोलिया समेत कई लोग मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें