उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित मिलम और लिपुलेख में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लिपुलेख में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक आ गया है। बृहस्पतिवार को हिमालयी क्षेत्र में बादल छाने से ठंड में और इजाफा हो गया।
कालापानी से लेकर लिपुलेख और मिलम तक अक्तूबर अंतिम सप्ताह से बर्फबारी शुरू हो जाती है। लिपुलेख में 12 से 15 फीट तक हिमपात होता है। सीमा पर जिस तरह से हलचल हो रही है उसको देखते हुए इस बार सुरक्षा बलों के जवानों के भारी हिमपात में भी अग्रिम चौकियों में ही डटे रहने की संभावना है। इस तरह के हालातों के लिए सुरक्षा बलों ने अग्रिम चौकियों तक रसद और अन्य साजोसामान की आपूर्ति कर ली है।