फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में खाई में गिरी जीप, दर्दनाक हादसे में 8 की मौत

Thu, 14 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी-झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल के डोटी जिले में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक जीप जिजोडमांडा नामक स्थान पर 500 मीटर खाई में गिर गई। इससे जीप सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जीप डडेलधूरा से डोटी को जा रही थी। मृतकों में 5 लोग जिजोडमांडा वार्ड संख्या 8 के रहने वाले एक ही परिवार के थे।   जीप चालक की इलाज के दौरान डडेलधूरा अस्पताल में मौत हो गई। एक घायल ने भी अस्पताल में दम तोड़ा।

डोटी के जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक दिलीराज बिष्ट ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धनगड़ी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत गंभीर

- फोटो : AmarUjala
जिजोडमांडा वार्ड संख्या 8 के जयराज पंत (62), गुड्डी पंत (44), सावित्री पंत (42), गणेश पंत (61), केशवराज पंत (49) और हरिना टम्टा (36) की मौके पर ही मौत हो गई।

जीप चालक वलायर निवासी चेतराज (45) और जानकी ताम्रकार (17) ने उपक्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों में नवरता पंत, गौरव पंत, लक्ष्मी नेपाली, धन बहादुर टम्टा, कलावती टम्टा, अनीता टम्टा और धौली टम्टा शामिल हैं।

इनमें सभी की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि मृतक जयराज पंत, गुड्डी पंत, सावित्री पंत काठमांडू के पदमकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता थे। यह तीनों काठमांडू से विषुवत संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जिजोडमांडा आ रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें