फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से रास्ता बंद कराया

Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
जेसीबी से रास्ता बंद कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट के छीजा में अवैध रूप से खनन के लिए बनाई गई सड़क को अब प्रशासन ने जेसीबी लगाकर खोद दिया है। रविवार को महिलाओं ने फावड़े, कुदाल, बेलचे से सड़क को नष्ट करने का प्रयास तो किया था लेकिन रात में खनन माफिया ने सड़क को फिर से दुरुस्त कर दिया और रातभर छीजा से खनन सामग्री का ढुलान करते रहे। खनन के खिलाफ महिलाओं द्वारा खुद सड़क बंद के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार सुबह तहसीलदार आईबी मल्ल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने अवैध रूप से बनी इस सड़क को पूरी तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए अब लगातार निगरानी की जाएगी और यदि खननकर्ताओं ने फिर से सड़क बनाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। महिलाओं ने प्रशासन के कदम की सराहना की है। छीजा नामक स्थान पर हर सीजन में अवैध खनन होता है। अवैध खनन के कारण इलाके में भूकटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस खनन को रोकने के लिए महिलाएं लंबे समय से लामबंद थी, जब प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो रविवार को उन्होंने सड़क को नष्ट करने का बीड़ा उठाया।

महिलाओं के पास सड़क को नष्ट करने के लिए ज्यादा बड़े उपकरण नहीं थे। इस कारण वह सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही बना पाई थी। खनन माफिया ने रात में इन गड्ढों को पाट कर फिर से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया। सोमवार सुबह महिलाएं फिर से सड़क को तोड़ने के लिए पहुंची थी लेकिन तब तक तहसीलदार जेसीबी समेत वहां पहुंच गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रही जमुना देवी ने कहा कि यदि छीजा में दोबारा खनन नहीं होना चाहिए। उनके साथ बेलमती देवी, उमा देवी, खिला सुमत्याल, कमला फर्स्वाण, सीता देवी, कुंती देवी आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें