फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेला आज से, तैयारी पूरी 

Sun, 13 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकाली और गोरी के संगम पर लगने वाला ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व का जौलजीबी मेला सोमवार से शुरू होगा। सरकारी तौर पर 19 नवंबर तक चलने वाले मेले के लिए इस बार करीब 400 अस्थायी दुकान तैयार हो गई हैं। अभी कुछ दुकानों को तैयार करने का काम जारी है। सरकारी विभागों के लिए 28 स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मेले में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी यहां पहुंचने लगे हैं। मेले में हर साल की तरह इस बार भी रामनगर, बरेली, मथुरा, मुरादाबाद, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, चंपावत के व्यापारी पहुंच गए हैं। इसके अलावा तिब्बत व्यापार में भाग ले चुके व्यापारी भी सामान समेत यहां आ गए हैं।

मेलाधिकारी एसडीएम आरके पांडे ने आज मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रोज होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रोस्टर तैयार कर लिया है। इस बार स्थानीय गांवों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्यादा होंगे। इस बार आरईएस ने मेला स्थल पर मैदान को समतल बनाया है। जबकि सांस्कृतिक मंच का निर्माण पिछले साल ही हो गया था।
विज्ञापन


मेलाधिकारी ने बताया कि मेले को आकर्षक रूप देने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी विभागों के स्टॉल सुबह से खुल जाएंगे। जौलजीबी मेले के कारण नेपाल के उस पार के इलाके में भी चहल पहल रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें