फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में दिखेगी हर गांव की सांस्कृतिक झलक

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले में इस बार हर गांव के कलाकार कम से कम दो सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। एसडीएम आरके पांडे ने सभी प्रधानों को इस आशय का पत्र भेज दिया है। गांव के लोग रं संस्कृति, छलिया नृत्य, झोड़ा, चांचरी, जागर पर आधारित कार्यक्रम पेश करेंगे। जौलजीबी मेले का उद्घाटन 14 नवंबर को होगा। सरकारी तौर पर मेला 19 नवंबर तक चलेगा। बताया गया कि मेले में बाहरी सांस्कृतिक टीमों के प्रोग्राम ज्यादा होने से स्थानीय कलाकारों को सही मंच नहीं मिल पाता। इस बार मेले के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि बीडीओ के माध्यम से गांवों में पत्र भेज दिए हैं। बीडीओ एलएम जोशी ने बताया कि जिन गांवों में सांस्कृतिक दल हैं, उनको पत्र भेज दिया गया है। जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करने वाले लक्ष्मण बिष्ट ने बताया कि इस पहल के बाद इस बार जौलजीबी मेले का आकर्षण बढ़ जाएगा। ग्रामीण कलाकारों के कार्यक्रम दिन के समय होंगे, जबकि रात में बाहर से आने वाले सांस्कृतिक दल कार्यक्रम पेश करेंगे।

धारचूला व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और जौलजीबी व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। इधर, प्रशासन ने मेले की तैयारी शुरू कर दी है। जौलजीबी में महाकाली के तट पर 10 नवंबर तक अस्थायी दुकानों और स्टालों का निर्माण हो जाएगा। पुलिस टीम 13 नवंबर तक जौलजीबी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें