फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से लखनऊ, आगरा, कानपुर के लिए बस सेवा

Thu, 29 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से जिले के लोगों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। एक जनवरी से पिथौरागढ़ से लखनऊ, आगरा और कानपुर के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगी। अगले चरण में चंडीगढ़ और गुरुग्राम तक भी रोडवेज की बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। अभी इन शहरों के लिए बस संचालन का परमिट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने बताया कि पिथौरागढ़ से लखनऊ के लिए सुबह नौ बजे बस चलेगी, जबकि लखनऊ से पिथौरागढ़ के लिए अपरान्ह 4.30 बजे बस रवाना होगी। इसी तरह पिथौरागढ़ से आगरा जाने वाली बस सुबह छह बजे रवाना होगी और आगरा से पिथौरागढ़ के लिए भी सुबह छह बजे ही बस आएगी। कानपुर के लिए बस सुबह आठ बजे रवाना होगी और कानपुर से पिथौरागढ़ के लिए शाम सात बजे बस चलेगी।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि यह सेवाएं शुरू होने से जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ डिपो को अब तक 45 नई बसें मिल गई हैं। अब डिपो के बस बेड़े में कुल 107 बसें हो गई हैं। यह बात अलग है कि ड्राइवरों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें