पिथौरागढ़/डीडीहाट/बेड़ीनाग/मुनस्यारी। पिथौरागढ़ में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुराना बाजार शिवालय मंदिर में भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। कालसिन भूमिया मंदिर पितरौटा में भजन संध्या हुई। वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर में महिलाओं ने भजन गाए और पूजा अर्चना की।
एशियन एकेडमी में बच्चों ने कृष्ण भक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय संस्थापक हिमालयन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा वीरेंद्रानंद ने कहा कि जीवन की हर परिस्थिति को चुनौती की तरह स्वीकार कर सफलता प्राप्त करें। वहां प्रधानाचार्य यशोदा पाठक, एमएस बोरा, महेश नेगी आदि मौजूद रहे।
रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कराई गई दही हांडी प्रतियोगिता में देव सिंह प्रथम, दयानंद इंटर कॉलेज द्वितीय, जीआईसी तृतीय रहे। इसी तरह कृष्ण सज्जा में सागर प्रथम, प्रांजल द्वितीय व भौमिक तृतीय रहे। वहां प्रांत सेवा प्रमुख पवन, नितीश, हेम पांडेय आदि थे।
जीआईसी पीपलकोट के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पहल पर जीआईसी में दंपती उषा, कौशिक ने पौधरोपण किया। पिथौरागढ़ पौंण क्षेत्र में देवेंद्र पाठक ने बेटी अनन्या और खड़कोट वार्ड में छात्र करन ने माता लीला और पिता राजेंद्र सिंह बोहरा के साथ पौध रोपा। डीडीहाट में बैकुंठ धाम गीता योग सेंटर में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। नगर क्षेत्र में कृष्ण झांकी भी निकाली गई।
बेड़ीनाग में नवयुवक मंगल दल ने रामलीला मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में साधना पब्लिक स्कूल प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल द्वितीय, आर्यन पब्लिक स्कूल तृतीय और नृत्य प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कालेज द्वितीय, गुरुकुल पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, विशिष्ट अतिथि बलवंत धानिक, मनमोहन सिंह मेहता, भूपेंद्र सिंह भंडारी आदि रहे। मुनस्यारी के मटेना ग्राम कृष्ण महोत्सव का मुख्य अतिथि प्रधान हेमा देवी, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह रावत ने किया। महोत्सव में महिला मंगल दल मटेना, चौना, हरकोट और भदेली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पिथौरागढ़ शिवालय मंदिर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद