फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौच करने पर कर दी थी जगदीश की हत्या

विज्ञापन
राजस्व पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी युवक। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व खेतोली के युवक की हत्या का राजस्व पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाली गलौच करने पर पत्थरों से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

13 दिसंबर को बड़ेऊ गांव से एक बरात लिंठयूड़ा आई थी। बारात में शामिल खेतोली निवासी जगदीश सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के भाई की ओर से राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। राजस्व पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में क्षेत्र के ही एक युवक हिमांशु को गिरफ्तार किया है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्याला निवासी हिमांशु और जगदीश सिंह बड़ेऊ से वापस घर को जा रहे थे। छेड़ा कुमैयाचौड़ मार्ग के पास जगदीश सिंह ने शराब के नशे में हिमांशु को गाली गलौच करते हुए धक्का दिया।
हिमांशु ने गुस्से में जगदीश के सिर पर पत्थर से मार दिया। इससे जगदीश सड़क पर गिर गया। जगदीश सिंह उसकी रिपोर्ट न करे इस डर से हिमांशु ने डंडे पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार, भरत सिंह मेहता, ऋषेंद्र सिंह सामंत, राजेंद्र सिंह, जगमोहन द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें