डीडीहाट में वालीबाल मैच में अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में चल रही बापू चल बैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में आईटीबीपी की सेंटर टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने पहले सेमीफाइनल मैच में एसएसबी को सीधे सेटों में हराया। वहीं ग्रुप बी में ग्रीन सिटी डीडीहाट और हाट की टीम ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
डीडीहाट यूथ सोसाइटी और पांगती पुस्तक भंडार की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आईटीबीपी की सेंटर टीम ने एसएसबी की टीम को पहले सेट में 15-03, दूसरे सेट में 15-05 और तीसरे सेट में 15-06 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं ग्रुप बी के एक मैच में ग्रीन सिटी डीडीहाट ने एसएसबी को 15-02, 15-07 से हराकर ग्रुप को टॉप किया। डीडीहाट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि गांधी जयंती पर इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
पहले सेमीफाइनल केे मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के प्रधानाचार्य एसके नवीन थे। निर्णायक की भूमिका में इंद्रजीत सामंत, राजेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र टोलिया, भूपेंद्र पंवार थे। स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया और कमेंट्री संजू पंत ने की। प्रतियोगिता संपन्न कराने में जोगा सिंह नित्वाल, होशियार सिंह कफलिया, डीएस पांगती आदि मौजूद थे।