फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने नगर में चलाया सफाई अभियान

Tue, 09 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने मंगलवार को पांच टुकड़ियों में बंटकर सिल्थाम से जाजरदेवल तक सड़क की सफाई की। सीमा पर बंदूक पकड़ने वाले इन जवानों ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए हाथों में झाड़ू पकड़ा। जवानों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए। आईटीबीपी 14वीं वाहिनी मुख्यालय जाजरदेवल में कमांडेंट रणवीर सिंह ने अभियान दल को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सफाई के प्रति सजग करने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर क्षेत्र में लोग सफाई के प्रति जागरूक हों।
विज्ञापन


आईटीबीपी भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखेगी। अभियान के दौरान सिल्थाम, रई, बस्ते, पंडा, जाजरदेवल तक छह किलोमीटर के एरिया में सड़क के किनारे जमा गंदगी हटाई गई। झाड़ियों को साफ किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट रणवीर सिंह के साथ डिप्टी कमांडेंट अजय निर्मलकर, कमल सिंह, कई अधिकारी और 300 जवान शामिल हुए। एबीवीपी के 60 कार्यकर्ता संगठन मंत्री संगेश मेहता और जिला संयोजक रोहित ओझा के नेतृत्व में सफाई अभियान में जुटे। इनमें भाजयुमो के बसंत जोशी, हिमांशु वर्मा, जगदीश लुंठी, महेंद्र देउपा, हरीश मेहता, नितिन मारकना, योगेश भट्ट, मनोज सामंत, हिमांशु अवस्थी, विकास चंद, खगेश अवस्थी आदि शामिल थे। नगर के लोगों ने अभियान की सराहना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें