फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत के मामले की जांच शुरू

Fri, 03 Nov 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
महिला अस्पताल में पीड़ित पक्ष से बातचीत करते जांच टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला अस्पताल में एक प्रसव पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करने और अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई नवजात की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह मामला प्रकाश में आते ही जांच कमेटी का गठन कर दिया था। शुक्रवार को जांच कमेटी ने महिला अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दो दिन के भीतर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन


बताया गया कि जिला मुख्यालय से सटे सेरा गांव निवासी ममता मेहता को 23 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। ममता के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने भर्ती होने के बाद ममता के साथ दुर्व्यवहार किया। नवजात की सही तरीके से देखभाल अस्पताल में नहीं हुई, इस कारण उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल ने शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार को भी अस्पताल में बुलाकर उनके बयान लिए।

जांच अधिकारी डॉ. केसी भट्ट ने कहा कि पीड़ित परिवार ने जो भी जानकारी दी है, उसे जांच रिपोर्ट में शामिल कर दिया गया है। इस बीच मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट को दो दिन के भीतर सार्वजनिक की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच महिला अस्पताल में जांच कमेटी के सामने भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिला अस्पताल के कर्मचारियों के रवैये पर अन्य संगठनों ने भी नाराजगी जताई है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह संघर्ष करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें