पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को जमीदारी विनाश से संबंधित 143 केसों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विस्थापन से प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने और विविध देयकों की वसूली में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली में विशेष ध्यान देने और बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सभी अधिकारी निर्धारित समय पर कार्य संपादित करें। उन्होंने आबकारी अधिकारी को लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन मदिरा दुकानों का अधिभार अभी लंबित है उनसे शीघ्र वसूली की जाए। बैठक में एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम सदर यशवीर सिंह, धारचूला मंजीत सिंह, मुनस्यारी श्रेष्ठ गुनसोला, डीडीहाट खुशबू पांडे, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।