फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाने के निर्देश

Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के नगर निकायों, जिला पंचायत के अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के साथ जनपद के कूड़ा निस्तारण कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण से संबंधित जानकारी ली गई और डंपिंग जोन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भी कूड़ा निस्तारण के संबंध में कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनपद में कूड़ा एकत्रीकरण और निस्तारण की समन्वित कार्य योजना के बाद नगर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कूड़ा कूड़ेदान में डाल रहे हैं। उन्होंने कूड़ेदान में एकत्रित कूड़े को नियमित रूप से उठाकर निर्धारित डंपिंग जोन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुण चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, डीपीआरओ हरीश आर्य आदि अधिकारी थे। संवाद
...................
61 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई

पिथौरागढ़। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 61 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान बाहरी जनपद और राज्यों से आए 20 लोगों का सत्यापन भी किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी बाहरी लोगों से सत्यापन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें