पिथौरागढ़। स्वीकृति के लंबे समय बाद भी अटकी योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। डीएम विनोद गोस्वामी ने ऐसी योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश विभागों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण में जो दिक्कत आ रही है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
डीएम विनोद गोस्वामी ने कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद भी लंबित योजनाओं का विभागवार चिह्नीकरण कर इसकी सूची तैयार होगी। यह सूची जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सौंपी जाएगी।
इन योजनाओं में आ रही दिक्कतों को जानकर इसे दूर करने का प्रयास होगा। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी आदि थे। संवाद