फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रियों ने पाताल भुवनेश्वर गुफा के किए दर्शन

Fri, 13 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल निगम की ओर से आयोजित आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का सातवां दल बृहस्पतिवार देर रात वापस पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी पहुंचा। इस दौरान पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में यात्रा दल का कुमाऊंनी रीति रिवाज में स्वागत किया गया। यात्रियों ने कुमाऊंनी गीतों पर शानदार नृत्य किया। शुक्रवार दोपहर में यात्रियों ने पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। यात्रियों ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित यात्रा दलों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसके अलावा बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस मौके पर पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत, निगम के कोऑर्डिनेटर कमल सिंह रावत, भीम सिंह, लाल सिंह, दीप पंत, हेमंत कुमार, प्रकाश राम, कपूर सिंह, दीवान राम, भगवान राम, विमला देवी सहित आदि मौजूद रहे। दोपहर को यात्रियों ने पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें