फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल के प्रतिबंधों से भारतीय व्यापारियों को हो रहा नुकसान

Tue, 04 Aug 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा ने कहा कि नेपाल सरकार और दार्चुला भंसार (कस्टम) के अधिकारियों की ओर से भारत से नेपाल जाने पर हर छोटी सामग्री में प्रतिबंध और कस्टम चार्ज लगाया जा रहा है। इसके कारण नेपाल रोड के 50 से अधिक व्यापारियों के साथ ही अन्य दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कहा कि नेपाल की सामग्री आसानी से भारत आ रही है। ज्ञापन में कहा है कि नेपाल की ओर से विभिन्न वस्तुओं के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध एवं कठोर नियमों के कारण सीमावर्ती व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे बाजार की रौनक एवं व्यापारिक गतिविधियां लगातार घट रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर नेपाल से आने वाली सामग्री एवं मजदूरों का आना भी बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने मामले में नेपाल के सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर उचित समाधान निकाले जाने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव महेश गर्ब्याल, कमल कौशल, खड़क दानू, प्रकाश गुंज्याल, योगेश गर्ब्याल, श्याम चंद्र खर्कवाल, प्रद्युम्न गर्ब्याल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें