फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश यात्रा के संचालन में पूरा सहयोग देगी भारतीय सेना

Wed, 26 Mar 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कैलाश यात्रा के संबंध में चर्चा करते डीएम विनोद गोस्वामी और सेना के अ​धिकारी। स्रोत : सूचना विभ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए बुधवार को प्रशासन और सेना के अधिकारियों की समन्वय बैठक डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने धार्मिक यात्राओं के संचालन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हुई चर्चा के दौरान गौतम पठानिया, ब्रिगेडियर 119 इनफेंट्री बटालियन की ओर से यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए भारतीय सेना की ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही गई है। डीएम ने बताया कि यात्रा के संचालन के लिए आईटीबीपी के अधिकारियों से भी सहयोग और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें