फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्पेस ही नहीं स्पोर्ट्स में भी बज रहा है भारत का डंका

Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का चंद्रयान-3 वहां पहुंचा है जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। चंद्रयान जिस स्थान पर गया है उस स्थान का नाम शिव शक्ति दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्पेस ही नहीं स्पोर्ट्स में भी भारत ने डंका बजाया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में इतिहास के कई सारे रिकाॅर्ड तोड़े हैं। पहली बार खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीतने का रिकाॅर्ड बनाया है। मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में आठ बेटे-बेटियां अपना दम दिखाने गए थे। हमारे लक्ष्य सेन और वंदना कटारिया की टीम ने देश को मेडल जिताया।
खेलों में उत्तराखंड के बच्चों ने कमाल किया है। इस अवसर पर मोदी ने मेडल देने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में जनसभा में उपस्थित लोगों से खड़े होकर माेबाइल की फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया। इस पर लोगों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। मोदी ने कहा कि भारत के खिलाड़ी देश दुनिया में परचम लहराएं इसके लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। हल्द्वानी और रुद्रपुर में खेल मैदान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


लक्ष्य का परिवार हर बार मुझे मिठाई भेजता है
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का नाम दो बार लिया। पीएम ने कहा कि लक्ष्य सेन जब भी खेल में अच्छा प्रदर्शन करता है, लक्ष्य का परिवार मेरे लिए बाल मिठाई लेकर आता है। पीएम ने बाल मिठाई के साथ ही सिंगौड़ी और झिंगोरे की खीर का भी जिक्र किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें