फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रधानमंत्री ने सीमांत से दिया समृद्ध भारत का संदेश

Thu, 12 Oct 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांत की धरती से समृद्ध भारत का संदेश दिया। उन्होंने अपने भाषण में अध्यात्म, संस्कृति, पर्यटन का जिक्र तो किया ही जमीन से लेकर स्पेश तक हर क्षेत्र में विश्व में भारत की बढ़ती शक्ति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज चुनौतियों से घिरी दुनिया में भारत की आवाज बुलंद होती जा रही है।
विज्ञापन

शिव के प्राचीन निवास स्थल आदि कैलाश और जागेश्वर में पूजा अर्चना करने के बाद पिथौरागढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब चारों ओर निराश का माहौल था तो उन्होंने मंदिरों में जाकर मुश्किलों से बाहर निकलने की प्रार्थना की। जी-20 का इतना शानदार आयोजन हुआ कि पूरी दुनिया देखती रही। दुनिया ने हर क्षेत्र में भारत का लोहा माना है। जब दुनिया भारत का गौरवगान करती है तो इससे समूचे राष्ट्रवासियों का मान बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि 30 साल बाद देश की जनता ने दिल्ली में मजबूत सरकार बनाकर मुझे सेवा करने का मौका दिया। आप के वोट की ताकत ही मुझे दुनिया के बड़े-बड़े लोगों से नजर मिलाने का साहस देती है। यह सम्मान दुनिया उन्हें नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को देती है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले पांच सालों में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
विज्ञापन

पहले कहा जाता था गरीबी हटाओ आज मोदी कह रहा है हम मिलकर गरीबी हटाएंगे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पहले की सरकारों ने इस डर से बार्डर तक सड़कों का निर्माण नहीं किया कि कहीं दुश्मन इसका फायदा उठाकर देश के भीतर न आ जाए। आज का भारत पहले की सरकारों की इस डरी हुई सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।
पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने इस डर से बार्डर तक सड़कों का निर्माण नहीं किया कि कहीं दुश्मन इसका फायदा उठाकर देश के भीतर न आ जाए। आज का नया भारत पहले की सरकारों की इस डरी हुई सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। भारत की सीमा पर आधुनिक सड़कें, सुरंगे और पुल बनाई जा रही हैं।
केवल बार्डर एरिया में ही 4200 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें बनाई गईं हैं। 250बड़े पुल और 22 सुरंगे भी बनाई हैं। पीएम ने कहा कि अब हम बार्डर तक ट्रेन लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं। इस बदली हुई सोच का लाभ उत्तराखंड को भी मिलने जा रहा है। चंद्रयान 2 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया वहां भारत जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें