फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निर्दलीय नारायण पाटी पंचायत के पहले अध्यक्ष

Thu, 11 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। लोहाघाट विधानसभा की नव गठित नगर पंचायत पाटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी और मशहूर गायक पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल बन गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 164 मतों से हराया। तीन बार हुई रिकाउंटिंग के बाद नारायण लाल को विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने पाटी बाजार में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत पाटी को पहला नगर पंचायत अध्यक्ष मिल गया है। पाटी ब्लॉक सभागार में हुई मतगणना में नारायण लाल को इंडियन आइडल और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन के जीजा है। नारायण लाल को 638 , नवीन राम को 514 और पार्वती देवी को 301 मत प्राप्त हुए।
वार्ड एक रानीचौड़ में शांति देवी ने 66 मतों से जीत दर्ज की है। शांति देवी को 166, खीमा देवी को 100 और रुक्मिणी को 86 मत मिले। वार्ड दो जौलाड़ी में बबलू पाटनी ने 22 मतों से जीत दर्ज की। बबलू को 151, दिनेश को 129, कमल को 86, मनीषा को 64, विवेक को 57 मत पड़े। वार्ड तीन न्यू कॉलोनी में नवल ने भी 22 मतों से जीत दर्ज की। नवल को 183, संजय को 161, विनोद को 97 और दीपक को 41 मत मिले। वार्ड चार पूनाकोट में संगीता ने 50 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें