फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर लग रहा जाम

Thu, 11 Jun 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर गुंजी में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश दर्शन करने के लिए देशभर से आ रहे यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस कारण आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की संख्या अधिक होने से ओम पर्वत और आदि कैलाश क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही है। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि बीते बुधवार को 1048 परमिट जारी किए गए। इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 39,052 परमिट जारी हो चुके हैं। यात्रियों के बढ़ते दबाव के बीच गुंजी और नाबी में वाहनों की रोजाना चेकिंग हो रही है। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि बाहर से आए यात्रियों के कई वाहन खराब हो रहे हैं जिन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से बीआरओ आदि के सहयोग धारचूला पहुंचाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें