फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Sat, 10 Oct 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन की जिला इकाई के पहले द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रकाश चंद्र पंत को संगठन का जिलाध्यक्ष, उमेश चंद्र पंत को जिला मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

एसडीएस जीआईसी में संपन्न अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक नारायण राम आर्य, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, प्रभारी डीईओ माध्यमिक शौकत अली, संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस बिष्ट, महामंत्री आरपी द्विवेदी, कार्यालय मंत्री राम बाबू विमल, संगठन मंत्री आरएस भड़वाल, भगवान सिंह नेगी ने विचार रखे।
दूसरे सत्र में हुए चुनाव में डा. अशोक पंत को संरक्षक, हरि प्रसाद आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एमएम कर्नाटक, वजीर अहमद, डा. आशा जोशी को उपाध्यक्ष, सुशील पंत, नंदा टोलिया को संयुक्त मंत्री, राम सिंह ऐरी, जनार्दन अवस्थी, हरीश लाल वर्मा, प्रेम दास सागर को संगठन मंत्री, चंद्र शेखर भट्ट को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह वल्दिया, राजेश त्रिपाठी को प्रवक्ता, राजेश चंद्र पंत, खान मोहम्मद सलीम को आडिटर, जगदीश चंद्र जोशी, विशन दत्त जोशी को संप्रेक्षक, पीसी जोशी, वीएस थापा, एमएस मपवाल, एलडी कापड़ी को परामर्शदात्री समिति में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अशोक पंत, संचालन उमेश पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें