फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड के निर्माण की एवज में ग्रामीणों ने तमाम मागें उठाई

Fri, 19 Apr 2019 12:22 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पॉवर ग्रिड मामले को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 ग्रामीणों ने बगड़ीहाट में निर्माणाधीन पावर ग्रिड की एवज में गांव के लोगों को मुफ्त बिजली देने समेत तमाम मांगें उठाई हैं। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीडीहाट में एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन देकर कहा कि बगड़ीहाट में तीन सौ नाली भूमि में पावर ग्रिड का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य से गांव को जाने वाले रास्ते, सिंचाई, पेयजल योजना को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने पावर ग्रिड से बगड़ीहाट के लोगों को मुफ्त बिजली देने के साथ ही क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग की है। इसके अलावा गांव में पानी के लिए ट्यूबवेल निर्माण, बगड़ीहाट की अनुसूचित जाति बस्ती तक हल्का वाहन मार्ग बनाने, पावर ग्रिड से नदी तक निकास नाली बनाने, अस्कोट के मलिल्कार्जुन महादेव मंदिर, कालछिन मंदिर, भगवती मंदिर का सुंदरीकरण करने क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने, सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने, पथ प्रकाश व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा है कि पावर ग्रिड के कार्यों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। ग्राम वासियों की मदद की जाएगी। वहां ग्राम प्रधान राम सिंह, उप प्रधान सुरेश राम, सरपंच पुष्कर सिंह, नमराज पाल, गजेंद्र पाल, मोहन सिंह पाल, चंद्र बल्लभ जोशी, पीताबंर जोशी, योगेंद्र पाल, ललित पाल, तेज राम आदि थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें