फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला के ग्रामीणों ने कोतवाली में जताया आक्रोश

Fri, 19 Apr 2019 12:17 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
शिक्षका की खुदकुशी के मामले में कोतवाली में कार्रवाई की मांग करते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 संदिग्ध हालत में मृत मिली शिक्षिका के पति की खुदकुशी करने के बाद दौला के ग्रामीणों में रोष पनप गया है। उन्होंने कोतवाली पहुंच आरोप लगाया कि शिक्षक का मानसिक उत्पीड़न कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने किया गया। मामले में शिक्षक का उत्पीड़न करने और सोशल मीडिया में पोस्ट डाल उसे हत्यारा बताने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व दौला निवासी शिक्षिका कामना (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में कामना के पिता की ओर से उसके पति नवीन और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। बुधवार को नवीन ने लछैर के जंगल में बांज के पेड़ से लटक कर जान दे दी। दौला के ग्रामीणों ने कोतवाल पीएस नेगी का घेराव करते हुए कहा कि शिक्षक नवीन का उसकी पत्नी पक्ष के कुछ लोगों ने मानसिक उत्पीड़न किया। सोशल मीडिया में भी पोस्ट डाल उसे हत्यारा बताया गया। इससे नवीन मानसिक संतुलन खो बैठा और उसने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना था कि मामले में दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। बाद में कोतवाल पीएस नेगी ने समझाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बमुश्किल शांत हुआ। वहां रविशेखर कापड़ी, महेश नगरकोटी, निर्मल नगरकोटी, दिनेश नगरकोटी, राजेंद्र भट्ट, दीपक नगरकोटी, निखिलेश, चंद्रशेखर, प्रकाश चंद्र, भूपेश नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें