फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में दो दिन में 13कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। जिले में पिछले दो दिन मिले कोरोना संक्र्रमितों की संख्या 13 हो गई है। अब तक कुल जनपद में कुल 94 कोरोना केस सामने आए हैं। बेस अस्पताल में 40 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़ में दो संक्रमित लोग मिले हैं। इसमें एक बच्ची भी शामिल है। बृहस्पतिवार को धारचूला में सात और डीडीहाट में चार कोरोना संक्रमित मिले थे। सीएमओ डॉ. एस पंत ने बताया कि जिले में अब तक कुल 94 कोरोना पॉजिटिव लोग आए हैं। जिनमें से 70 लोग कोरोना का मात देकर स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी पिथौरागढ़ में कुल 38 कोरोना पॉजिटिवों का उपचार किया जा रहा है। जबकि दो अन्य गाजियाबाद में संक्रमित हुए थे। जिनका उपचार यहां चल रहा है।
धारचूला में 50 सैंपल जांच को भेजे
धारचूला। बृहस्पतिवार की रात एसएसबी जवान समेत सात कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 50 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। एसएसबी के जवान पूर्व में सरकारी अस्पताल में उपचार को आए थे। जिसके बाद अस्पताल में ओपीडी सेवाएं एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. एमके जायसवाल ने पूरे मेडिकल स्टाफ और उनके परिजनों के कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिए गए। साथ ही कुछ प्रधानों के भी सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवा को छोड़कर ओपीडी सेवा एक सप्ताह के लिए बंद कर दी है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव को पिथौरागढ़ शिफ्ट कर दिया है। एसएसबी के उच्च अधिकारियों को पॉजिटिव जवानों को आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें