फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में 86 आयुर्वेदिक अस्पताल पर 26 में डॉक्टर ही नहीं

Sat, 20 Sep 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में ऐलोपैथिक अस्पताल न खुलने से यहां के मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल खोले गए हैं। इन अस्पतालों में भी चिकित्सक नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों के लिए ये अस्पताल शोपीस बने हैं और वे इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के 26 आयुर्वेदिक अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। यहां फार्मासिस्ट के भरोसे मरीजों को मामूली बीमारियों की दवा दी जा रही रही है।
विज्ञापन

सीमांत जनपद में 86 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने की बात कर कई अभियान भी संचालित हो रहे हैं। इसके बाद भी आयुर्वेदिक अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है। जिले में 26 आयुर्वेदिक अस्पताल डॉक्टर विहीन हैं। ऐसे में करीब 250 गांवों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर खोले गए इन अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है और अन्य अस्पतालों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। इन अस्पतालों में हर रोज 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
हालत यह है कि फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय इन अस्पतालों के ताले खोल रहे हैं। ऐसे में इन अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। बहुत जरूरी होने पर मामूली मर्ज के लिए फार्मासिस्ट ही दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐलोपैथिक अस्पतालों में भी नहीं हैं 86 चिकित्सक
जिले में खोले गए ऐलोपैथिक अस्पतालों में भी चिकित्सकों की भारी कमी है। इन अस्पतालों में चिकित्सकों के 174 पद स्वीकृत हैं। 86 पद वर्षों से रिक्त हैं। ऐलोपैथिक अस्पतालों के साथ ही आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सक न होने से सीमांत जिले के मरीज बेहाल हैं। इसके बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे हो रहे हैं।
कोट
चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। व्यवस्था के तहत इन अस्पतालों में चिकित्सक सेवा दे रहे हैं। हर मरीज को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए विभाग गंभीर है। - डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें