फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दशा में नहीं लगने दिया जाएगा प्लांट

Sun, 17 May 2015 06:38 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अजेड़ा गांव के भरपाटी तोक में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हाटमिक्स प्लांट लगाने की तैयारी कर दी है। इसकी जानकारी मिलते ही अजेड़ा तथा आसपास के गांव के लोगों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि हाटमिक्स प्लांट से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा और पर्यावरण को नुकसान होने लगेगा। गांव के लोगों ने बैठक कर कहा कि किसी भी दशा में यहां प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा। उधर, बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि गांव के लोगों ने दो वर्ष पूर्व ही इस स्थान पर हाटमिक्स प्लांट लगाने की अनुमति का पत्र दे दिया था। अब लोगों के विरोध का कोई तुक नहीं बनता।
विज्ञापन

सरपंच त्रिलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बीआरओ के अधिकारियों ने हाटमिक्स प्लांट लगाने के लिए हाल के दिनों में कोई अनुमति नहीं ली है। यदि दो वर्ष पहले अनुमति ली गई थी तो तभी प्लांट लगा लेना चाहिए था। अब भरपाटी तोक में कई मकान बन गए हैं और पौधारोपण भी किया गया है। गांव के लोगों ने प्लांट का प्रबल विरोध करने का फैसला लिया है और बीआरओ से कहा है कि वह प्लांट को अन्यत्र ले जाएं। बैठक में गोविंद सिंह, ललित कुमार, मनोहर राम, धरम सिंह, प्रकाश सिंह, शेर सिंह, बलदेव राज, लक्ष्मी देवी, गोविंदी देवी, जसमा देवी, दुर्गा देवी समेत तमाम लोग थे। इस मामले में गांव के लोग जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें