फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Sat, 15 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/अस्कोट
विज्ञापन
कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खटीमा से डीडीहाट लौट रहे एक स्वर्णकार की कार यहां रणगांव के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको दुर्घटनास्थल से ही जिला अस्पताल ले जाया गया है। उधर, अस्कोट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद बगड़ीहाट के पास बोलेरो जीप बीच सड़क पर पलट गई। जीप में 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में सिर्फ चालक ही घायल हुआ। अन्य यात्रियों को मामूली खरोंच आई।
विज्ञापन


डीडीहाट नगर में स्वर्णकार की दुकान चलाने वाले भुवन वर्मा किसी काम के लिए खटीमा गए थे। शनिवार को वह अपनी कार से लौट रहे थे। कार को डीडीहाट के जीआईसी वार्ड निवासी दुर्गा प्रसाद (45) चला रहे थे। रणगांव के पास एक मोड़ पर कार असंतुलित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने तत्काल 108 आपात वाहन और कनालीछीना थाना पुलिस को सूचना दी।

लोगों के खाई में पहुंचने तक दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई थी। कार में दो ही लोग सवार थे। वहीं, बगड़ीहाट के पास बोलेरो के पलटने से चालक घनश्याम सिंह निवासी बंगापानी घायल हो गया। बोलेरो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें