गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विकासखंड के 73 सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हैं। यहां तीन हजार से अधिक विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। मानसून शुरू होने के साथ ही इन भवनों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।
इनमें 52 प्राथमिक, सात उच्च प्राथमिक और 14 इंटर कॉलेज शामिल हैं। विद्यालयों की छतें टपक रही हैं और दीवारों में दरारें चौड़ी हो गई हैं। शिक्षा विभाग भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए भवनों का सुधारीकरण और नवनिर्माण आवश्यक मानता है हालांकि इसका प्रस्ताव शासन में लंबे समय से लंबित है।
अभिभावकों ने शासन-प्रशासन की इस लापरवाही पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि मंडी परिषद ने प्रस्ताव भेजा था। इसके बावजूद उसे स्वीकृति नहीं मिली है। यह अनदेखी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
ये प्राथमिक विद्यालय भवन हैं जर्जर
ठठोली, चौना, गोबरगड़ा, मातोली, ग्वासीकोट-एक, तिमाणी, किमतोला, जिबलगाड़, पिल्खी, सारतोला, दुगई आगर, खेती गांव नवीन, टुंडाचौड़ा, सिमलता, खैरोली, दसाईथल, जीबल, देवतुंगभुनार, बोरखेत, बनकोट-एक, सीताखुना, काकड़पानी, जमतौला मध्येताल, बाजड़चौड़ा, रुगड़ी, डसीलाखेत, वीरतोला, चमडूंगरा, अस्कोड़ा, खरकोली, ड्यूलहरडाकोट, चौड़ाबुंगली, बुरसम बाड़ी, कनारा, कोटीगांव, बुरसम, औलीगांव, खेतीगांव, गुलागांव, नरुवाघोल, भाटगड़ा, जखेड़ा, टुपरोली, देवराडीबोरा, गुनाकिटाण, गणाई, देवराला, रैतोला, सुगड़ी, गानूरा, अनरगांव, बनेलागांव।
ये उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं जर्जर
नैनीधपना, बोयल, रुगड़ी, ग्वाड़ी, चोढियार, भंडारी गांव, गानूरा।
..............
14 इंटर कॉलेज, 52 प्राथमिक विद्यालय और सात उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के सुधारीकरण के लिए आकलन तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।-सुयश जोशी, कनिष्ठ अभियंता, मंडी परिषद, हल्द्वानी