फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज एक्ट लागू करो

Wed, 10 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज एक्ट लागू करने और पंचायत प्रतिनिधियों को उचित भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को यहां राज्य के पांचों सांसदों का पुतला फूंका। इससे पहले स्थानीय ब्लॉक सभागार में क्षे़त्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी केंद्र और राज्य सरकारें पंचायती प्रतिनिधियों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन


विधायक और सांसद अपने लिए भत्ते बढ़ाते जा रहे हैं। अपने लिए पेंशन, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता आदि कई योेजनाएं लाकर खुद को सक्षम बना रहे हैं, वहीं लोकतंत्र की प्रथम इकाई कहे जाने वाले ग्राम समितियों को कठिन श्रम के बाद भी नहीं के बराबर लाभ मिल रहा है। बैठक में तय किया गया कि 3 मार्च को पूरे उत्तराखंड में प्रदर्शन किया जाएगा।

गांधी चौक में एक सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार की उपेक्षा से आक्रोशित होकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के पांचों सांसदों का पुतला फूंका। उत्तराखंड वन निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र पंचायती एक्ट लागू करने जा रही हैं। जिसमें समस्त प्रतिनिधियों के हितों का खयाल रखा जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड जनजातीय परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, भूपेंद्र थापा, इंद्रा बिष्ट, लीला धामी, गोविंद धामी, सुंदर सिंह, मनोज नगन्याल, चंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, बिंदु रोंकली, आजमी, नृप गर्ब्याल, ईश्वर दानू महिराज सिंह, राजू गंडी, शंकर गर्ब्याल, लक्ष्मी रायपा सहित कई लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें