फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कूड़ा फेंका तो लगेगा 10 हजार तक का जुर्माना

Sat, 08 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर की सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों से अब नगरपालिका एक हजार से लेकर दस हजार रुपये तक जुर्माना लगाएगी। पालिका ने व्यापारियों, मकान मालिकों, किराएदारों को सख्त हिदायत दी है कि नगर की सड़कों को गंदा करने का प्रयास न करें ।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इस कदम के बाद से नगर के अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे कूड़ेदानों को रखना शुरू कर दिया है।

नगरपालिका के पर्यावरण मित्र सुबह और शाम को पालिका के वाहन से सभी व्यापारियों के कूड़ेदान में एकत्रित कूड़े को ले जाने का काम कर रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने कहा कि मकान मालिक भी अपने मकानों के आगे कूड़ेदान को रखें। ताकि सुबह और शाम को पर्यावरण मित्र उनके कूड़े को अपने वाहन में डाल सकें।
विज्ञापन


सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कठोर कार्यवाई करने के लिए नगर पालिका ने एक टीम गठित कर ली है। यह टीम गोपनीय तरीके से नगर क्षेत्र का भ्रमण करेगी और सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से तत्काल जुर्माना वसूल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें