बड़ालू और बर्तियाकोट गांव के लोगों ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। 2011 में स्वीकृत बड़ालू-बर्तियाकोट और किल्ल-बर्तियाकोट सड़क का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है। वन भूमि के प्रस्ताव निस्तारित न होने से यह अड़ंगा लगा हुआ है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इसी मुद्दे पर पिछले दिनों विधायक लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव भी किया गया था। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। स्वीकृत सड़कों का निर्माण जब चार साल में शुरू नहीं होगा तो विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में मंजूर सड़कों का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर रोक रही है। चेतावनी दी कि यदि सड़कों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू नहीं किया गया तो पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर बेमियादी चक्काजाम कर दिया जाएगा। पुतला दहन के समय टाइगर खड़ायत, ललित चंद, अनिल रावत, ललित रावत, निर्मला देवी, प्रधान मंजू देवी, योगेश पंत, डीडी जोशी, विजेंद्र चंद आदि थे।