फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर बढ़ेगी कैलास यात्री दलों की संख्या

Wed, 13 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कैलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कैलास मानसरोवर यात्रा को उत्तराखंड के रास्ते बढ़ावा देने पर जोर दिया है। यात्री नेपाल के रास्ते के बजाए उत्तराखंड को चुनें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार करने और यात्रा मार्ग में ज्यादा सुविधाएं जुटाने को कहा गया है। यात्री दलों की संख्या जरूरत पड़ने पर 18 से ज्यादा भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


कैलास यात्रा की तैयारी को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में शामिल पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बुधवार को दिल्ली से फोन पर बताया कि यात्रियों के पंजीकरण की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा लोग यात्रा के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि हर दल में यात्रियों की संख्या 60 से ज्यादा नहीं रहेगी, यदि यात्रियों की संख्या 1040 से ज्यादा होती है तो इस बार यात्री दलों की संख्या 18 से अधिक हो जाएगी। एडीएम ने बताया कि नेपाल के रास्ते से भी बड़ी संख्या में लोग कैलास यात्रा पर जाते हैं।

इस बार यह कोशिश की जाए कि नेपाल के बजाए यात्री उत्तराखंड का रास्ता चुनें। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए ज्यादा प्रचार करने, यातायात की व्यवस्था में सुधार लाने को कहा है। विदेश मंत्रालय का जोर इसी बात पर है कि उत्तराखंड के रास्ते जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़े। विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया का प्रभार देखने वाले पीके रावत ने यह बैठक ली। बैठक में केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल समेत सिक्किम के अधिकारी भी शामिल हुए। एडीएम ने बताया कि पिथौरागढ़ पहुंचकर बैठक में लिए गए सारे निर्णयों की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी, ताकि उसी के अनुसार यात्रा की तैयारी शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि यात्रा जून में शुरू होगी। पहला दल 12 जून को अल्मोड़ा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें