फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावाग्नि की चपेट में जंगल

Wed, 13 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/थल/नाचनी
विज्ञापन
दावाग्नि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के कई हिस्सों में जंगल दावाग्नि की चपेट में हैं। वन महकमा जंगलों की आग बुझाने में नाकाम हो गया है। आसमान में धुंध के चलते सूर्य के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं।
विज्ञापन

थल से सटे हजेती के जंगल बुधवार को आग से धधकते रहे। आग बुझाने का कोई प्रयास होते नहीं दिखा। आग से बेशकीमती वनस्पति नष्ट हो रही है। आग की धधक का असर आने वाले समय में जलस्रोतों पर पड़ेगा। आग से जमीन कमजोर होने के कारण बरसात में भूस्खलन के खतरे का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

आग से पूरे वातावरण में धुंध दिखाई दे रही है। धुंध से सूर्य के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। सूर्य चंद्रमा के समान दिखाई दे रहा है। एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी नहीं दिखाई दे रही है। धुंध के कारण आंखों के साथ ही गले में दर्द में इजाफा हुआ है। नाचनी, अस्कोट के साथ ही कई जंगल दावाग्नि की चपेट में हैं। वन विभाग के फायर सीजन की तैयारी कहीं भी धरातल पर दिख नहीं रही है, जो चिंता का गंभीर कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें