फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में उमड़ी भीड़

Sun, 13 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रविवार को भी नगर में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम ने ही काम किया। इस एटीएम में लोगों की अपार भीड़ उमड़ गई। शनिवार को पूरी रात इस एटीएम ने काम किया। रात के दो बजे भी लोगों ने लाइन में लगकर एटीएम से पैसे निकाले। रविवार को भी सुबह से ही इसी एकमात्र एटीएम में भीड़ जुटी रही। नगर के किसी भी एटीएम में पैसा नहीं है और आठ नवंबर से इन एटीएम के शटर नहीं खुले हैं। अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में डालने के लिए रुपए नहीं हैं।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर घनश्याम भट्ट ने बताया कि उनका बैंक पुराने नोट जमा करने, बदले में नए नोट देने का काम लगातार जारी रखे हुए है। इसके अलावा एटीएम से लोगों को काफी हद तक राहत पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि एटीएम में रुपए समाप्त होते ही नए सिरे से रुपए डाले जा रहे हैं ताकि लाइन में खड़े लोगों को निराश न होना पड़े। आज सुबह एटीएम के बाहर इतनी ज्यादा भीड़ उमड़ गई कि रेलिंग तक टूट गई। हर कोई अपना पुराना नोट बदलने और घर का खर्च चलाने के लिए किसी तरह रुपए की व्यवस्था करने की चिंता में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


.........
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें