फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़िया वैली ब्रिज की मरम्मत पूरी

Tue, 14 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
हरड़िया वैली ब्रिज से आवाजाही करते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले में बने वैली ब्रिज से पूरे दो माह बाद मंगलवार से यातायात शुरू हो गया है। ऐहतियातन वैली ब्रिज के पास हमेशा एक जेसीबी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में सरकार ने थल-मुनस्यारी रोड पर हरड़िया में 30 मीटर लंबे वैली ब्रिज के निर्माण के लिए धन मंजूर कराया था और कुछ दिन में यह ब्रिज तैयार हो गया। पिछले साल सितंबर में आई भारी बारिश के दौरान एक बार फिर ब्रिज को खतरा होने लगा था। लोनिवि ने ब्रिज को नाले की सतह से तीन मीटर और ऊपर उठाने के लिए अप्रैल में काम शुरू किया और तब से ब्रिज में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

इस काम में लोनिवि को दो माह का समय लगा। इस बीच में कई बार हुई भारी बारिश के दौरान हरड़िया नाले ने आवाजाही में बड़ी बाधा खड़ी की। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि अब वैली ब्रिज नाले की सतह से करीब 6 मीटर ऊपर उठ गया है। यदि नाले का प्रवाह ज्यादा भी बढ़ता है तो ब्रिज को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। मंगलवार सुबह से वैली ब्रिज में वाहनों की आवाजाही होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें