फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार रुपए में कैसे होगी बेटी की शादी

Wed, 16 Nov 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रुपए दिलाने का पत्र एडीएम को सौंपते कैलाश चंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे बडोली गांव निवासी कैलाश चंद्र भट्ट की बेटी का विवाह 24 नवंबर को तय हुआ है। शादी सितारगंज से होनी है। बुधवार को श्री भट्ट एडीएम मोहम्मद नासिर के पास पहुंचे थे। उनको विवाह का कार्ड दिखाया गया, लेकिन एडीएम की तरफ से बैंक को जो पत्र लिखा गया, उसमें सिर्फ 24 हजार रुपए का ही भुगतान हो सका।
विज्ञापन


श्री भट्ट कहते हैं कि इतने रुपए में तो सितारगंज तक गाड़ियां ही बुक नहीं हो पाएंगी। श्री भट्ट एडीएम के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाते रहे। आग्रह किया कि थोड़ा रकम और बढ़ाने का प्रयास कर दें, लेकिन एडीएम ने कह दिया कि इससे अधिक राशि के भुगतान का आदेश नहीं है।

एडीएम ने जानकारी दी कि अब तक 100 ऐसे लोग उनके पास पहुंच गए हैं, जिनके घरों में विवाह के कार्यक्रम होने हैं। सभी को विवाह का कार्ड देखने के बाद बैंकों से 24 हजार रुपए का भुगतान कराया जा रहा है। भुगतान उसी बैंक से होगा जहां उस व्यक्ति का खाता है। यह राशि खाते से ही निकाली जाएगी। वे लोग ज्यादा परेशान हैं, जिनके घरों में बेटा या बेटी का विवाह तय हो गया है। विवाह की तारीख नोटबंदी से पहले तय कर ली गई थी, अब उसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है। एडीएम ने कहा कि हो सकता है कि सरकार और रिजर्व बैंक जल्दी ही धन निकासी की राशि बढ़ा दे। फिलहाल तो लोग भारी मुसीबत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें