फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ध्वस्त, परिवार ने दूसरे के मकान में ली शरण

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के भिलौत गांव में क्षतिग्रस्त मकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़ तहसील के भिलौत गांव में शनिवार की शाम को बारिश के दौरान एक महिला का मकान ध्वस्त हो गया। महिला के परिवार ने गांव में शरण ले रखी है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान भिलौत गांव की भागीरथी देवी का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भागीरथी देवी के परिवार के पास अब आशियाना नहीं रहा। मवेशियों के लिए गोशाला भी नहीं बची है। भागीरथी देवी अपने बेटे, बहू, बेटी और नाती के साथ इस मकान में रहतीं थीं। दो गाय और एक बछड़े को भी गांव में किसी व्यक्ति के गोशाला में बांधा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भुवनेश्वरी देवी का कहना है कि घटना की सूचना पटवारी को दे दी गई है। पटवारी इग्यार देवी दीपा जोशी का कहना है कि घटना स्थल का मुआयना कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उन्होंने प्रभावित परिवार को तत्काल क्षतिपूर्ति की रकम देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें